April 11, 2026

लोकवाणी की 16 वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च को… मुख्यमंत्री बघेल इस बार महिला वर्ग से करेंगे बात

महिला वर्ग 26 फरवरी तक फोन करके सवाल करा सकते हैं रिकार्डिंग

कोरबा 24 फरवरी 2021. लोकवाणी की 16 वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च को किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारी शक्ति को संबोधित करेंगे। इस संबंध में महिलाएं आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 26 फरवरी तक दोपहर तीन से चार बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकती हैं। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह साढ़े दस बजे से 11 बजे तक होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word