February 25, 2026

नवा रायपुर मंत्रालय से लापता हुए एक वरिष्ठ अधिकारी, तलाश में जुटे पुलिस अधिकारी

रायपुर 3 मार्च। राजधानी रायपुर में ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर अचानक नया रायपुर स्थित मंत्रालय से लापता हो गए हैं। जिनके गायब होने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज कराई गई है। उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय राजेश श्रीवास्तव मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एक मार्च को राजेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ दफ्तर पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी कार लेकर वापस चली गई लेकिन देर शाम तक जब राजेश श्रीवास्तव अपने घर नहीं पहुंचे तो चिंतित परिवार के लोगों ने उन्हें कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद पाया गया, जिसके बाद कार्यालय में लगे सारे CCTV फुटेज को खंगाला गया, जिसमें वो दोपहर करीब 12 बजे के कार्यालय से निकलते हुये दिखायी दे रहे हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत राखी थाने में दर्ज करायी है। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word