March 24, 2026

प्रत्येक घर के विकास से ही होगा समाज का विकासः अजीत कैवर्त

कोरबा 3 मार्च। सांसद आदर्श गांव तिलकेजा में निषाद केवट समाज ने भक्त गुहा निषाद राज जयंती मनाई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में समाज के जिला अध्यक्ष अजीत कैवर्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जनपद सदस्य शकुंतला कैवर्त की अध्यक्षता ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में झांकी निकाल कर नाचते गाते पूरे गांव का भ्रमण किया गया, तत्पश्चात भगवान राम-सीता, लक्ष्मण, भक्त गुहा निषाद राज एवं माता बिलासा देवी केवट की पूजा अर्चना की गई।

मुख्य अतिथि अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने कहा कि किसी समाज का विकास तभी संभव है वहां के प्रत्येक घर का विकास हो, वही किसी गांव की विकास तभी गिना जायेगा, जहां प्रत्येक परिवार घर का विकास हो। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों को नही भूलना चाहिए। पूर्व सरपंच महेश शर्मा ने कहा कि राम तो भक्त गुहा निषाद को अपने बराबर स्थान देकर सखा बना लिया था। राममनोहर सोनी ने अपने उदबोधन में कहा कि श्रीराम के प्रिय भक्त गुहा निषाद राज थे। जब राज्याभिषेक हुआ, तो खास रूप से सबसे पहले प्रिय मित्र सखा गुह निषादराज को निमंत्रण देने भरत को आज्ञा दी थी। एसएस कटकवार ने समाज के गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वही प्रहलाद केवट, सुखदेव कैवर्त, महिला अध्यक्ष कुसुम लता कैवर्त ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। किशन कैवर्त, सरवन केवट, बीडी केवट, लक्ष्मण केवट, तिलक कैवर्त, डोरे लाल, सहदेव, लखन लाल, गंगा राम, ममता कटकवार, प्रेरणा, तुलसी, माधुरी कैवर्त, राधा पूनम भोसले समेत बड़ी संख्या में स्वजातीय व क्षेत्रीय अध्यक्ष गण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक ललित कैवर्त ने किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word