March 18, 2026

रविवार 7 मार्च को भाजपा के हो जाएंगे अभिनेता मिथुन दा

नई दिल्ली 6मार्च: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती 7 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे. पीएम मोदी की ब्रिगेड मैदान की रैली में मिथुन चक्रवर्ती मौजूद रहेंगे. बता दें कि 16 फरवरी को मिथुन चक्रवर्ती की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात हुई थी. इसी के बाद चक्रवर्ती के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं. उन्हें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्यसभा भेजा था और वह अप्रैल 2014 से दिसंबर 2016 तक सदन में रहे.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word