March 17, 2026

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का मिला शव, फैली सनसनी

दुर्ग 6 मार्च। छत्तीसगढ़ में दुर्ग के पाटन में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्ग के आला अधिकारी डॉग स्क्वॉयड मौके के लिए रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है कि दो लोगों का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया है, वहीं घर के तीन अन्य सदस्यों का शव पैरावट में जली हुई अवस्था में पाया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक घटना पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना की है। मृतकों में पिता पुत्र सहित घर की तीन महिलाएं शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना निवासी राम बृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू गायकवाड़ एक ही रस्सी में झूलते मिले। मौके पर उनकी पत्नी जानकी बाई और दोनो पुत्री ज्योति गायकवाड़ एवं दुर्गा गायकवाड़ के नही होने पर जो लाश पैरावट में है उसे उसकी पत्नी और दोनो बेटियों की होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word