March 20, 2026

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 290 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

रायपुर 7 मार्च : छत्तीसगढ़ में शनिवार को 290 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 257 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 1 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3588 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

शनिवार को 290 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 14 हजार 098 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 7 हजार 522 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2721 हो गई है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 33, राजनांदगांव- 33, बालोद- 03, बेमेतरा- 08, कवर्धा- 06, रायपुर- 98, धमतरी- 10, बलौदाबाजार- 12, महासमुंद- 04, गरियाबंद- 01बिलासपुर- 16, रायगढ़- 03, कोरबा- 09, जांजगीर- 03, मुंगेली- 01, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही- 00, सरगुजा- 09, कोरिया- 09, सूरजपुर- 06, बलरामपुर- 04, जशपुर- 06, बस्तर- 07, कोंडागांव- 01, दंतेवाड़ा- 05, सुकमा- 00, कांकेर- 01, नारायणपुर- 01, बीजापुर- 01

1210
Ranjan Prasad

Spread the word