March 25, 2026

महिला अधिकारों की जानकारी देने पुलिस का अभियान कल से


कोरबा 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने तय किया है कि वह महिलाओं को हर हाल में सशक्त करेगी। एक सप्ताह तक जिले के सभी क्षेत्रों में अभियान चलेगा।

कल से इसकी शुरुआत की जा रही है। इसे अभिव्यक्ति नाम दिया गया है। बताया गया कि जिले के कोतवाली, कुसमुंडा, दर्री, बांकीमोंगरा, उरगा, बालकोनगर, कटघोरा, पाली सहित सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी और कर्मी इस अभियान को संचालित करेंगे। इसके तहत महिला सशक्तिकरण पर फोकस होगा। कार्यक्रम करने के साथ महिलाओं से चर्चा होगी। उनकी समस्याएं जानी जाएंगी। कई मसलों पर उनके विचार और सुझाव लिये जाएंगे। साथ ही बताया जाएगा कि उनके अधिकार क्या हैं और इसे हासिल करने के लिए क्या करें।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word