March 17, 2026

पार्षद पति पर चाकू से जनलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा 8 मार्च। रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ब्लू बर्ड स्कूल के पास वार्ड नम्बर 24 के पार्षद आशा जायसवाल के पति राम प्रकाश जायसवाल पर बाइक सवार कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि राम प्रकाश जायसवाल और उनका मित्र रविन्कान्त नगर निगम से वापस लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने सीधे उसके सीने पर वार कर दिया। कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल राम प्रकाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामपुर चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस के आला अधिकारी भी तत्काल घटना स्थल पहुँच गए और जांच कार्यवाही शुरू की।

इस घटना के बाद महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी वार्डवासी और उनके शुभचिंतक भी पहुच गए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word