March 24, 2026

प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत मधुमेह और कई बीमारियों की होगी निःशुल्क जांच

कोरबा 10 मार्च। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 11 मार्च 2021 गुरुवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत निःशुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर जांच, चिकित्सा ,परामर्श एवम उपचार शिविर पतंजलि चिकित्सालय निहारिका कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है।

शिविर के विषय मे लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट की संरक्षिका लायन संगीता सक्सेना ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के जोन वन के जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा जो कि स्वयं हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक 15 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव रखते हैं अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। शिविर मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच निःशुल्क करने के साथ शुगर की परीक्षित औषधि भी निःशुल्क दी जाएगी। साथ ही शिविर में आये मरीजों को स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी स्वास्थ्य पत्रिका भी निशुल्क प्रदान की जायेगी। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन लड्डन खान ने अंचलवासियों से इस निःशुल्क मधुमेह जांच, चिकित्सा,परामर्श एवम उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word