February 27, 2026

पार्षद पति पर कातिलाना हमला के तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल बरामद

कोरबा 11 मार्च। थाना कोतवाली के चौकी-रामपुर
अन्तर्गत 08 मार्च 2021 को वार्ड कमांक 24 की महिला पार्षद आशा जायसवाल के पति श्री रामप्रकाश जायसवाल नगर निगम साकेत भवन अपने पड़ोसी रविकांत सिंह के साथ दो पहिया बुलेट वाहन में शाम करीब 05.30 बजे गए थे, जहाँ से काम करने के बाद वापस अपने साथी के साथ बुलेट में साकेत भवन से एम.पी.नगर जा रहे थे। बुलेट को स्वयं रामप्रकाश जायसवाल चला रहा था एवं पीछे रविकांत सिंह बैठा था। रिशु बार के पास अज्ञात हमलावर पीछे से वाहन के दाहिने तरफ से ओव्हरटेक कर, मोटर सायकल के पीछे में बैठा व्यक्ति रामप्रकाश को चाकू से हमला कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार दो हमलावर दो पहिया वाहन में थे। वाहन चलाने वाला व्यक्ति काला टीशर्ट पहना था। दोनो के चेहरे मे गमछा से बंधा हुआ था। जो चाकू से हमला कर निहारिका रोड की ओर फरार हो गए थे।प्रकरण में रविकांत सिंह निवासी एम. पी. नगर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चौकी-रामपुर में अप.क.-165/2021, धारा-307,34 भादवि. एवं 25, 27 आर्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा (भापुसे) द्वारा स्वयं कमान संभालते हुए सी. एस. पी. कोरबा योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में अलग- अलग 03 टीम गठित किया गया।

निरीक्षक दुर्गेश शर्मा स्वयं अपने टीम के साथ मैदानी एवं टेक्निीकल कार्य में लग गए थे। एक टीम साकेत भवन से प्रार्थी के घर तक एवं आरोपी के फरार होने के रूट को फालो करते हुए कार्य कर रही थी। एक टीम संदेहियो के मोबाईल नंबरो का डाटा एनालिसेस किया जा रहा था।पुलिस की टीम के द्वारा 08 मार्च 2021 से 11 मार्च 2021 तक लगातार अज्ञात हमलावरों की पतासाजी में लगी हुई थी। मुखबीर तंत्र को भी एक्टिव किया गया था। हमलावर 02 की संख्या में थे। घटना प्रयुक्त बाईक पुरानी हीरो होण्डा ब्लेक कलर की एवं सामने का चक्का एलआईव्हील, पीछे का चक्का रिंग लगा हुआ था। सामने का नंबर प्लेट में AP ZC लिखा था, अस्पष्ट था। बाईक चलाने वाला हमलावर काला कलर का टी शर्ट पहना हुआ था। उसके आधार पर पतासाजी की जा रही थी। करीब 50 से उपर सी सी टी व्ही फूटेज का पुलिस टीम के द्वारा आरोपी पता तलाश के दौरान अवलोकन किया गया। परंतु आरोपियों का चेहरा गमछे से बंधे होने के कारण आरोपियों को चिन्हांकित करने में पुलिस को दिक्कत आ रही थी। पुलिस की टीम के द्वारा रामप्रकाश जायसवाल के व्यक्तिगत न व्यावसायिक दुश्मनों के संबंध में भी गोपनीय रूप से पतासाजी की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि पार्षद पति के वार्ड के ही दो लडके घटना दिनांक से फरार है। पुलिस की टीम द्वारा सूचना की पुष्टि होने उपरांत उक्त संदेहियों का बैकग्राउंड खंगाला गया।

जाँच के दौरान पता चला कि पार्षद पति रामप्रकाश जायसवाल से इन लडको के संबंध अच्छे नही थे। मुखबीर सूचना के आधार पर अज्ञात हमलावर रायपुर में छुपे हुए है जिसकी सूचना पर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाकर रायपुर रवाना की गई। रायपुर में अमन शर्मा उर्फ रौनक शर्मा पिता श्री सत्य प्रकाश शर्मा उम्र 19 साल निवासी एम. पी. नगर एलआईजी 240 एवं प्रकाश जसुजा पिता चंद्र कुमार जसूजा उम्र 21 साल निवासी ई डबलू एस 182 एम. पी. नगर कोरबा को पकड लिया गया। अपने दूसरे साथी रीकेश नाबियार पिता सी. एस. नाबियार 21 साल निवासी ई डब्लू एस 52 एम. पी. नगर कोरबा जो सेना में भर्ती होने दुर्ग में गया है बताया। जिसे रात्रि में ही दुर्ग जाकर रेल्वे स्टेशन के पास लाज से पकड लिया गया। पकडे गए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि पार्षद पति रामप्रकाश जायसवाल इन लोगों के घर के पास ही रहता है। रामप्रकाश जायसवाल के द्वारा माह अगस्त 2020 में आरोपी राकेश नम्बियार के पिता को गाली-गलौज कर मारने की धमकी दिया गया था और मै पार्षद हूँ कहकर झगडा विवाद करता था। इसी प्रकार प्रकाश जसुजा के परिवार के साथ झगडा दिनांक 19 फरवरी 2021 को देवेन्द्र सिंह ठाकुर के साथ हुआ था। देवेन्द्र सिह ठाकुर के द्वारा प्रकाश जसुजा के चाचा मुरलीधर, बडे पापा एवं भाई गौरव को धर में घुसकर मारपीट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट चौकी में करने पर पार्षद पति रामप्रकाश जायवाल के द्वारा इन लोगो के उपर दवाब बनाकर एफ आई आर करवाने नही दिया। यदि तुम लोग एफ आई आर करवाओंगे तो तुम लोगों को जिला बदर करवा दूंगा कहकर दबाव बनाकर केश वापस करवा लिया था जिससे हमलावर पार्षद पति रामप्रकाश जायसवाल से नाराज थे जिसके कारण प्रकाश जासुजा, रिकेश नाबिया और अमन शर्मा उर्फ रौनक ने मिलकर पार्षद पति को मारने की योजना बनाई थी। योजना का मास्टर माईड प्रकाश जासुजा था। जो घटना दिनांक को रामप्रकाश जायसवाल को योजना बनाकर घर से फालो करते हुए साकेत भवन गए। साकेत भवन में 30 मिनट इंतजार करने के बाद पीछे -पीछे रामप्रकाश जायसवाल जो बुलेट में जा रहा था, जिसका पीछे करते हुए आगे निकल गए। पहले रामप्रकाश पर चौकी रामपुर के सामने चाकू से हमला करने की योजना थी। जो फालो नही कर पाने से आगे जाकर रिशु बार के सामने चाकू से हमला किए और फरार हो गए।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word