March 24, 2026

महिलाओं को सजग-सतर्क और सशक्त बनने प्रेरित करें परिवार

कोरबा 12 मार्च। आदर्श सोसाइटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी दादरखुर्द के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता दीदियों, स्वास्थ्यकर्मी व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं को सशक्त व सतर्क बनने प्रेरित व प्रोत्साहित किया। इस जिम्मेदारी का निर्वहन उनके परिवार को करने की जरूरत बताई गई।

इस कार्यक्रम के अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता सुमन श्रीवास्तव, स्वच्छता कर्मी रेखा व संतोषी को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सोसाइटी परिवार की बेटी व रानी धनकुंवर शासकीय चिकित्सालय में फार्मासिस्ट अंजना लहरे, कोचिंग शिक्षण कार्य कर रहीं पूजा शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को दिव्या लहरे, रेणु शर्मा, सुधा गौतम ने संबोधित कर नारीशक्ति पर ध्यान आकर्षित कराया। कार्यक्रम में सोसाइटी परिवार की सचिव महिला निशा चंद्रा, उपाध्यक्ष दीपा ठाकुर ने महिलाओं को अपने उदबोधन से संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मनिका पूरी, इंदिरा लहरे, सुधा सिंह, पूनम सिंह, उषा विश्वकर्मा, मीता मैती, साधना शुक्ला, कालोनी के बच्चे और महिलाओं ने योगदान दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word