March 18, 2026

महोत्सव देखकर लौट रहे टाटा मैजिक में सवार 11 लोग सड़क दुर्घटना में घायल, एक की मौत

कोरबा 13 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जहां दूर-दूर से ग्रामीण देखने के लिए पहुंचते हैं। वही बीती एक घटना सामने आई है। लैंगा के रहने वाले लगभग 11 लोग टाटा मैजिक में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक ट्रक ने टाटा मैजिक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में टाटा मैजिक चालक की मौत हो गई। वहीं 2 लोगों को गंभीर स्थिति में कोरबा जिला अस्पताल रिफर किया गया व 8 घायलों का कटघोरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार ये लोग ग्राम लैगा के रहने वाले हैं जो पाली में महोत्सव देखकर वापस लौट रहे थे। बता दें कि पाली महोत्सव से वापस लौट रहे टाटा मैजिक को पेंड्रा रोड मार्ग पर ग्राम बरबसपुर के समीप अचानक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में चल रहै है। जबकि चालक की अस्पताल लाते हुए रास्ते में मौत हो गई। कटघोरा पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सभी घायलों के इलाज व मामले को जांच कर रही है। मृतक नरेश केशरवानी गम्भीर घायल श्रीमति सारथी, सुसीला, भानोराज, राम मरपची, दसरथ आयम, कयाण पवले, टीकाराम मरकाम, मनोज कुमार, रघुराज कुसराम, दिल सिह को चोटे आई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word