September 20, 2024

सेंट्रल वर्कशॉप में लाखों की चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 16 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल वर्कशॉप में लाखों की चोरी के मामले में नौवें और अंतिम आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। वह दोस्त के घर में शरण लिये हुए था। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

जनवरी 2021 में चोरों के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था। सुनियोजित तरीके से इसकी पटकथा लिखने के साथ आरोपियों ने सेंट्रल वर्कशॉप को निशाने पर लिया। पिछले हिस्से में चारदीवारी को सेंध लगाने के साथ चोर उच्चक्के भीतर जा घुसे। वहां कई घंटे बिताने के साथ कई महंगे सामानों को पार कर दिया गया। सुरक्षा तंत्र से नजर बचाकर इस मामले को अंजाम देने के साथ चोर फरार हो गए। अगली सुबह इस बारे में जानकारी तब हुई जब चौकसी के लिए संबंधित कर्मी पिछले हिस्से में पहुंचे। प्रबंधन के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। बाद में पता चला कि चोरों ने कॉपर केबल के साथ-साथ वर्कशॉप में उपयोग आने वाले कई कीमती सामान यहां से उठाए हैं। इनकी कीमत लाखों में आंकी गई। मानिकपुर पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। अपराध पंजीबद्ध करने के साथ आगे की जांच-पड़ताल जारी रखी गई। चौकी प्रभारी मानिकपुर अशोक पांडेय ने बताया कि रामनगर निवासी 22 वर्षीय ईश्वर पिता ननकी चौहान मोतीराम सारथी के मकान में किराये पर रहता है। वह अपने चोर साथियों के साथियों के साथ इस घटना में लिप्त था। घटना के बाद 8 आरोपियों को दबोच लिया गया था। ईश्वर चौहान फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। सोमवार की रात खबर मिली कि ईश्वर चौहान इसी इलाके में आने के साथ अपने दोस्त के यहां रूका हुआ है। पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देने के साथ उसे दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्र में पिछले महीनों में कुछ स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई थी। इस दिशा में पुलिस ने जांच-पड़ताल जारी रखी है। सेंट्रल वर्कशॉप में चोरी करने वाले ईश्वर चौहान से भी पूछताछ की जा रही है।

Spread the word