March 20, 2026

एक सप्ताह के भीतर बनेगी युवा मोर्चा टीम

कोरबा 17 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला की टीम अधिकतम एक सप्ताह में तैयार हो जाएगी। अध्यक्ष पंकज सोनी ने यह जानकारी दी। बताया गया कि विभिन्न स्तर पर मंत्रणा करने के साथ इस काम को पूरा किया जाएगा। प्रयास होगा कि क्षमतावान कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी जाए। इसके बाद मंडलों में इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व से मिलने वाले निर्देश के अंतर्गत मोर्चा कोरबा जिले में अलग-अलग विषयों पर सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word