February 25, 2026

पेशी राम को कार्यालय का प्रभार..भाजपा ने बनाया RTI प्रकोष्ठ… हुई घोषणा

बिलासपुर 18 मार्च। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आरटीआई प्रकोष्ठ की संरचना कर सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी कर ली है। पहली बार सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ बनाकर उसकी कार्यकारिणी की घोषणा की गई है.

आर.टी.आई. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कल भाजपा के इस महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा से प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी हुई, जिसमें 31 प्रदेश पदाधिकारी, 12 विधिक सलाहकार एवं 30 जिला संयोजकों की घोषणा की गई है.

इस नव घोषित कार्यकारिणी में बिलासपुर के पेशी राम जायसवाल को प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी बनाया गया है, जिनकी घोषणा से बिलासपुर संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया है. जानकारों का मानना है कि पेशी राम जयसवाल की नियुक्ति से भाजपा को विपक्षीय भूमिका में बड़ा लाभ मिलेगा.

इसके साथ ही बिलासपुर जिले के संयोजक के रूप में लोकेश दीवान की घोषणा हुई है। वहीं विधिक सलाहकार के रूप में अधिवक्ता अखिलेश साव व ओ.पी. साहु तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु सोनी को बनाया गया है। इनकी घोषणा के पीछे भाजपा की तेजतर्रार युवा तुर्क सुशांत शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word