March 18, 2026

छत्तीसगढ़ में सोमवार शाम तक 961 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखिए जिलेवार आंकड़ा

रायपुर 22 मार्च। राज्य में आज शाम 4.30 तक 961 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 277 अकेले दुर्ग जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक दो जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 15, बलौदाबाजार 22, बलरामपुर 0, बस्तर 9, बेमेतरा 45, बीजापुर 0, बिलासपुर 65, दंतेवाड़ा 4, धमतरी 16, दुर्ग 277, गरियाबंद 6, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 16, जशपुर 9, कबीरधाम 13, कांकेर 15, कोंडागांव 1, कोरबा 24, कोरिया 49, महासमुंद 35, मुंगेली 3, नारायणपुर 0, रायगढ़ 8, रायपुर 216, राजनांदगांव 52, सुकमा 1, सूरजपुर 16, और सरगुजा 44 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं

1210
Ranjan Prasad

Spread the word