March 26, 2026

बाइसन की मौत से अचानकमार टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप

बिलासपुर 23 मार्च। अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाइसन की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। फिलहाल टाइगर रिजर्व प्रबंधक स्वाभाविक मौत मान रहा है। पशु चिकित्सक से पोस्ट मार्टम कराया गया, इसकी रिपोर्ट के आधार पर कारण की पुष्टि होगी।

घटना कोटा बफर के कक्ष क्रमांक 180 की है। अभी फायर सीजन चल रहा है। इसके मद्देनजर वनकर्मियों की टीम गश्त पर निकली थी। इसी बीच उनकी नजर मृत बाइसन पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को घटना के संबंध में जानकारी दी। इस पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शिकार की आशंका के मद्देनजर घटनास्थल पर साक्ष्य ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके अलावा घटनास्थल से गांव भी करीब तीन से चार किमी दूर है और आसपास विद्युत सप्लाई भी नहीं है। इसलिए फिलहाल करेंट लगाकर शिकार होने की भी पुष्टि नहीं हो रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word