March 24, 2026

कोरोना: छत्तीसगढ़ में मंगलवार की रात तक 1910 के मरीज मिले, 20 लोगों की हुई मौत

रायपुर 24 मार्च। छत्तीसगढ़ में कोरोना हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2000 के करीब पहुंच गया है। 24 घंटे में गत रात तक मिले मरीज 2021 में मिले मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार की रात तक 1910 कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं 20 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3.27 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं प्रदेश में आज 460 मरीज ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है।

प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 10491 हो गये हैं। दुर्ग में तो कोरोना से हालत बेहद खराब हो चले हैं। दुर्ग में आज भी प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिलेहैं। दुर्ग में आज 691 नये केस आये हैं, वहीं रायपुर में 507 नये मरीज मिलेहैं। राजनांदगांव में 98, बेमेतरा में 70, बिलासपुर में 117, जशपुर में 36, कोरबा में 40, रायगढ़ में 28, धमतरी में 42, बलौदाबाजार में 31, महासमुंद में 30 नये मरीज मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 327588 संक्रमित मिले है,जिसमें 313115 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 3982 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 10491 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंताजनक है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word