March 24, 2026

36 वें कल्याण महोत्सव में श्रद्धालुओं की भागीदारी

कोरबा 25 मार्च। रामपुर स्थित भगवान बालाजी के मंदिर में 36 वां वार्षिक कल्याण महोत्सव इस बार तीन दिन के लिए आयोजित किया गया। आंध्रप्रदेश सरकार के द्वारा नामित पुरोहित इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए, जिन्होंने पूजा अर्चना संपन्न करायी। शोभायात्रा के साथ यह महोत्सव प्रारंभ हुआ। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के साथ लोगों को कल्याण महोत्सव के उद्देश्य बताये गए। अनुष्ठान के अंतर्गत भगवान बालाजी और अलवेलमंगा के विवाह की परंपरा भी पूरी की गई। उत्सव के तीसरे और अंतिम दिवस कई अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसमें कोरबा नगर और उपनगरीय क्षेत्रों के भक्त शामिल हुए। मंदिर परिसर में दोपहर बाद भंडारा आयोजित किया गया। इसके साथ ही भगवान की विदाई की गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word