February 26, 2026

कोयला कामगारों ने किया प्रदर्शन

कोरबा 25 मार्च। कृषि काननू व श्रम नीति के खिलाफ आज कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला कामगारों ने शिव मंदिर चौक पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में तीन श्रमिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। जबकि कल कोरबा, दीपका व गेवरा के कोयला कामगारों के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि एचएमएस, एसकेएमएस व केएसएस के द्वारा लगातार कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है। इसके पहले भी श्रम नीति के खिलाफ में कोयला कामगारों के द्वारा हड़ताल किया गया था। कोयला कामगारों ने आज 15 सूत्रीय मांगों को लेकर शिव मंदिर चौक के निकट प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मनोहर, आबिद हुसैन, बी.डी.महंत, मिलन पांडेय,सुगना बर्मन, अशोक साहू, हर्षवर्धन शर्मा, मदन सिंह, विजय झा, एस.एन.राव के नेतृत्व में किया गया। इधर कल शाम एसईकेएमसी के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने 26 मार्च को होने वाले 12 प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने कहा है। कोरबा पूर्व सीजीएम कार्यालय के सामने कल कोयला कामगार प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में लक्ष्मण राठौर, रामनाथ कश्यप, संदीप चौधरी, भागवत सिंह, के.के.शर्मा, प्रमोद बनर्जी, नरसिंह मूर्ति, नवीन सिंह, मनोह कटेरिहा, किशोर सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। गेवरा व दीपका क्षेत्र में भी कल कोयला कामगार प्रदर्शन करेंगे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word