March 20, 2026

ठुमके लगाकर सुर्खियां बटोर रही महिला पुलिस कर्मी, वीडियो हुआ वायरल

गोपालगंज 31 मार्च। बिहार पुलिस अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार अपनी किसी कार्रवाई के चलते नहीं ब्लकि भोजपुरी गानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए डांस को लेकर सुर्खियों में छाई हूई है।

महिला पुलिस कर्मियों के इस डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला भागलपुर पुलिस लाइन का बताया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों की इस डांस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी वर्दी पहने हुए ही भोजपुरी अश्‍लील गानों पर जमकर नाच रही हैं। वायरल वीडियो पर लोगों ने यहां तक टिप्पणियां कर दी हैं कि कम से कम इनको वर्दी की तो शर्म रखनी चाहिए थी। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी तकिया अपने हाथों में लेकर डांस करती हुई भी दिख रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word