March 17, 2026

नायब तहसीलदार ने कोविड टीकाकरण केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

बरपाली 5 अप्रेल। नायब तहसीलदार बरपाली डा रविशंकर राठौर करतला विकासखंड के विभिन्न कोविड टीकाकरण केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा रविवार को कोथारी सोहागपुर उमरेली का निरीक्षण किया गया। उसके पूर्व बरपाली सरगबुंदिया पुरेना फरसवानी टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि जितने भी लोग टीका लगवाने आते हैं कोई वापस न जावे इसका ख्याल रखना है। वही असहाय लोगों को लाने ले जाने पंचायत व्यवस्था करेगी। पीने के लिए पानी व्यवस्था रहे तथा टीकाकरण केन्द्रों के बाहर पंचायत छाया की व्यवस्था करें। जरूरत मंद उम्र के हिसाब जरूर टीका लगवाये। पंचायत भी पूरी प्रयास करें अपने गांव के कोई भी ब्यक्ति न छूटे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word