March 17, 2026

नक्सली हमला: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद

जगदलपुर 5 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नक्सल हमले पर चर्चा जारी है। बैठक में कोई बड़ा फैसला होने की उम्मीद है।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा- बीजापुर बॉर्डर पर हुए तर्रेंम में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।इसके बाद वह सीधे जगदलपुर पुलिस लाईन पहुंचे। यहां केंद्र और राज्य की एजेंसियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह बासागुडा स्थित सीआरपीएफ कैंप में जाएंगे और जवानों से बात करेंगे।

बासागुड़ा में जवानों से बात करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे. यहां से सड़क के रास्ते वह रामकृष्ण हॉस्पिटल, नारायण हॉस्पिटल और एमएमआई हॉस्पिटल जाएंगे. इन्हीं अस्पतालों में एनकाउंटर के दौरान घायल जवान भर्ती हैं. जवानों से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली लौट जाएंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word