April 12, 2026

बालको पुलिस ने सात लोगों से जप्त किये 20 चाकू

कोरबा 7 अप्रैल। ई-कॉमर्स साइट पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। बालकोनगर पुलिस ने इस दिशा में काम करना जारी रखा है। 7 लोगों से 20 चाकू जप्त करने की कार्रवाई की गई है। ये मामले ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े बताये गए। टीआई राकेश मिश्रा ने बताया कि जानकारी होने पर इन सामानों को अपने कब्जे में लिया गया है। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिले दिशा निर्देश पर काम किया जा रहा है। लोगों को संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि जो काम नियम विरूद्ध है उस पर पुलिस की नजर है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word