March 22, 2026

घायल को वन विभाग ने दिया प्रतिपूर्ति राशि

कोरबा 7 अप्रैल। वन्य प्राणी के हमले में घायल व्यक्ति के इलाज का खर्च वन विभाग वहन करता है। वन परिक्षेत्र बालको के ग्राम बेला में गत दिनों सहदेव यादव नामक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार उपरांत उसके स्वस्थ होने पर 6 अप्रैल को उसे चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि 20 हजार 78 रुपए का चेक रेंजर बालको लक्ष्मण दास पात्रे द्वारा प्रदान किया गया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि मिलने से सहदेव व उसके परिवार पर बढ़ा आर्थिक बोझ कम होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word