September 12, 2024

रायपुर में एक सप्ताह का लॉकडाउन… सब्जी, दूध सहित आवश्क सेवाओं को छूट.. थोड़ी देर में जारी हो सकता है आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार से एक सप्ताह का लॉक डाउन लगाया जा रहा है। जिसका आदेश रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीय दासन थोड़ी ही देर में जारी करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 6 बजे से एक सप्ताह के लिए लॉक डाउन लगाया जा रहा है। जिसमें सब्जी, दूध, मेडिकल सहित आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। फ्रंट लाईन वर्कर को लॉक डाउन में छूट दिया जाएगा। प्रशासन लोगों से लॉक डाउन का पालन कराने पूरी तैयारी भी कर रही है।

भूपेश कैबिनेट ने प्रशासनिक अधिकारियों कोरोना संक्रमण के लिए किसी प्रकार फंड की कमी नहीं होने की बात कही है। कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने का अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 9921 मामले सामने आये हैं। वहीं 53 मौंते भी हुई है। रायपुर में अब तक 1000 से अधिक मौंते हो चुकी है। जिसके बाद शुक्रवार से एक सप्ताह का लॉक डाउन लगाया जा रहा है।

Spread the word