March 20, 2026

एक और बीजेपी नेत्री की मौत, कोरोना की जंग जीतकर लौटी थी घर

दुर्ग 10 अप्रैल: कोरोना से जंग जीत कर घर लौटी महिला भाजपा नेता की मौत हो गयी है। भाजपा नेत्री की मौत की खबर के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया है। मृतक नेत्री का नाम शाहीन अख्तर था, जो भिलाई के वार्ड नंबर 67 की पार्षद थी।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर आठ की रहने वाली महिला पार्षद शाहीन अख्तर की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें सेक्टर नौ स्थित जवहारलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते उनके फेफडे़ में इन्फेक्शन हो गया था। मगर अस्पताल में उपचार के बाद वो स्वास्थ्य हो कर शुक्रवार को घर लौट आयी थी। घर आने के बाद ही शुक्रवार की रात फिर से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में ही वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

शाहीन अख्तर भिलाई क्षेत्र में भाजपा की एक सक्रीय कार्यकर्ता और पार्षद थी। उनकी मौत की खबर के बाद दुर्ग भाजपा और भिलाई में मातम का माहौल है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word