March 20, 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की पत्नी, बेटे और पुत्रवधु पाए गए कोरोना पॉजिटिव

रायपुर 12 अप्रैल: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया की पत्नी, उनके पुत्र और पुत्र बहू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद वे अपने घर पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिले में लॉक डाउन लगे हुए हैं। हर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर में लगातार संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग होम क्वारंटाइन हुए हैं। सरकारी अस्पतालों में स्थिति भयावह है। ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है।

खबर है कि निजी अस्पताल खाली बिस्तर की जानकारी नहीं दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word