March 24, 2026

प्रदेश के 3 जिलों में 5 मई तक बढ़ाया जा रहा है लॉकडाउन.. आज जारी हो सकता है आदेश

लॉकडाउन की मियाद खत्म होने से पहले ही लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी गयी है । कोरोना संक्रमण के प्रसार और जिले से रोज मिल रहे रिकार्डतोड़ मरीजो की संख्या को देखते हुए रायगढ़ में आगामी 5 मई तक के लिए लॉक डाउन बढाने की तैयारी कर ली गयी है। रायगढ़ कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इधर जशपुर जिले में 26 अप्रैल को लॉक डाउन की मियाद खत्म हो रही है, लेकिन इस बीच यहाँ भी लॉक डाउन बढाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है । जिले में हर दिन कोरोना के नए मरीजो के आ रहे आंकड़ों और मृत्यु दर को देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन भी लॉक डाउन की अवधि अगामो 5 मई तक बढाने का विचार बना चुका है । हांलाकि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आदेश जारी नही हुआ लेकिन माना जा रहा है कि आज कभी भी आदेश जारी हो सकता है।

जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे में बताया कि आज दोपहर पत्रकारो की वर्चुअल बैठक बुलाई गई है और बैठक के दौरान सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

इधर सूरजपुर से भी लॉक डाउन की अवधि बढ़ाये जाने की खबर आ ही है। सूरजपुर जिले में पहले 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लागू लगाया गया था उसके बाद बढ़ाकर 26 अप्रैल तक कर दिया गया था जो कि अब बढ़ा कर 5 मई तक लाकडाउन कर दिया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word