March 25, 2026

भारत के 48 वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस एन वी रमना

नई दिल्ली 24 अप्रैल। जस्टिस एनवी रमना ने भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शनिवार को शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

जस्टिस रमना वर्तमान चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं. वर्तमान चीफ जस्टिस एसए बोबड़े ने 24 मार्च को उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी थी. जिसके बाद केंद्र सरकार की सहमति को देखते हुए राष्ट्रपति ने नियुक्ति को मंजूरी दी थी. बतौर मुख्य न्यायधीश उनका कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक रहेगा.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word