April 20, 2026

विशेषज्ञ चिकित्सक पल्मोनोलाजिस्ट के दो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

कोरबा 24 अप्रैल 2021. कोरबा जिले में दो विशेषज्ञ डाक्टर पल्मोनोलाजिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत विशेषज्ञ डाक्टर पल्मोनोलाजिस्ट की भर्ती की जा रही है। जिले में काम करने के इच्छुक विशेषज्ञ डाक्टर अपनी समस्त दस्तावेजांे सहित कार्यालयीन समय पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सीएमएचओ डा. बी.बी.बोडे ने बताया कि विशेषज्ञ डाक्टर पल्मोनोलाजिस्ट के दो पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word