February 25, 2026

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम शांतनागोदर का निधन

नईदिल्ली 25 अप्रैल: सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम शांतनागोदर का निधन हो गया है. जस्टिस शांतनागोदर 62 साल के थे. उन्होंने देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली.

सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति शांतनागोदर को फेफड़े में कोरोना संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह आईसीयू में थे. न्यायालय के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात तक उनकी हालत स्थिर बताई गई थी. अधिकारी ने बताया कि हालांकि, देर रात करीब 12:30 बजे उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने परिवार को यह दुखद समाचार दिया.

न्यायमूर्ति शांतनागोदर को 17 फरवरी 2017 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया था. उनका जन्म पांच मई 1958 को कर्नाटक में हुआ था. उन्होंने पांच सितंबर 1980 को एक वकील के तौर पर पंजीकरण कराया था. उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किये जाने से पहले न्यायमूर्ति शांतनागोदर केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे.

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word