February 26, 2026

कोरोना संक्रमित महिला का डॉक्टरों ने कराया सफल प्रसव

कोरबा 25 अप्रेल। जिले के कोविड अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ को एक कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता मिली है। महिला का प्रसव सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए कराये गये। जिसे गाईनेकोलॉजिस्ट डॉ.यामिनी बोर्डे एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. रोशन साहू के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। सीजेरियन ऑपरेशन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां बालाजी अस्पताल में की गई। कोरोना पीड़ित महिला का जिले में प्रथम सफल प्रसव से डॉक्टरों में उत्साह है। वहीं प्रसुता के परिजनों ने खुशी जताते हुए डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़वारानी निवासी रामायणबाई उम्र 22 वर्ष कोरोना संक्रमित है। तथा गर्भवती भी थी। उनका उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है। बीती रात करीब 12 बजे के लगभग इस महिला को लेबर पेन होने पर बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया चूंकि महिला का प्रसव सामान्य नहीं हो पा रहा था। अतः डॉक्टरों ने सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए गर्भवती का प्रसव कराने का निर्णय लेते हुए ऑपरेशन की तैयारी की जहां ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन कर गाईनेकोलॉजिस्ट डॉ. यामिनी बोर्डे द्वारा निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ. रोशन साहू एवं अस्पताल के स्टाफ के सहयोग से सफल प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है। डॉ. यामिनी बोर्डे जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बीबी बोर्डे एवं अन्पूर्णा बोर्डे गायेनिष्ट की सुपुत्री है। सुरक्षित प्रसव कराने में डॉ. सुदीप, नर्स लता बीसीन, कीर्ति, शिव ने सहयोग प्रदान किया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word