March 17, 2026

मुंगेली: एक ही परिवार के तीन की हत्या व दो गंभीर, आरोपी पकड़ाए

मुंगेली 27 अप्रेल। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जरेली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं दो लोग गभींर रूप से जख्मी हो गए है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पथरिया थाना क्षेत्र के जरेली गांव का है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों की हत्या कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से हमला किया।

इस हमले में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर हो गई। गांव वालों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इधर वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word