February 4, 2026

बड़ा फैसला:महाराष्ट्र में 18- 44 साल के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन

मुम्बई से नरेंद्र मेहता

■आगामी 1 मई से होने वाले मास वैक्सीनेशन को फिलहाल शुरू नहीं किया जाएगा
■ 5 करोड़ 71 लाख लोगों को एक साथ वैक्सीन देना संभव नहीं

मुंबई 29 अप्रैल: महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 18 से लेकर 44 साल की उम्र के सभी नागरिकों का मुफ्त में कोरोना वैक्सीनेशन करवाने का फैसला लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र की केबिनेट मीटिंग में लिया गया है।मुफ्त टीकाकरण अभियान के लिए सरकार तकरीबन 6500 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
आगामी 1 मई से होने वाले मास वैक्सीनेशन को फिलहाल शुरू नहीं किया जाएगा।इस टीकाकरण अभियान के बारे में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नागरिकों को पूर्व सूचना दी जाएगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस टीकाकरण अभियान के बारे में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नागरिकों को पूर्व सूचना दी जाएगी ताकि वैक्सीनेशन सेंटर पर अनावश्यक भीड़ लगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लगभग सवा साल से कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू है। जनवरी से केंद्र सरकार के सहयोग से टीकाकरण का अभियान शुरू है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीधे सेंटर पर जाकर वैक्सीन नहीं मिलेगी। इसके लिए पहले कोविन ऐप का इस्तेमाल करना जरूरी है। वहां पर रजिस्ट्रेशन के बाद में ही आपको वैक्सीन मिलना संभव हो पाएगा। सभी को स्लॉट फिक्स करके ही वैक्सीन सेंटर पर जाने की मंजूरी दी जाएगी।

आगामी 1 मई से होने वाले मास वैक्सीनेशन को फिलहाल शुरू नहीं किया जाएगा क्योंकि राज्य सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में व्यक्ति उपलब्ध नहीं है। लिहाजा यह टीकाकरण अभियान तब शुरू किया जाएगा जब वैक्सीन उचित मात्रा में उपलब्ध होगी। इस मुफ्त टीकाकरण अभियान के लिए सरकार तकरीबन 6500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिसके लिए 12 करोड़ वैक्सीन खरीदी जाएगी। इस माह टीकाकरण अभियान को अगले 6 महीनों में खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word