March 18, 2026

कोरोना वॉरियर्स के परिजनों को मिलेगी 50 लाख रुपए की मदद, सरकार ने फिर शुरू की योजना

भोपाल 30 अप्रैल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने काेरोना योद्धा योजना फिर शुरू कर दी है। इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे विकट संकट में जान हथेली पर रखकर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात जनता की सेवा कर रहे हैं। डॉक्टर सचमुच में भगवान होते हैं। वे मरीजों की जान बचाते हैं। कार्य करते-करते हमारे जो स्वास्थ्यकर्मी दिवंगत हो जाएंगे, उनके परिवार की देखरेख शासन की जिम्मेदारी होगी। उनके परिवारों को सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।

उन्होंने कहा स्वास्थ्य कर्मियों का समाज पर यह ऋण कोई नहीं भूलेगा। आप कोरोना के संक्रमण से स्वयं को बचाते हुए दूसरों को संक्रमण मुक्त करने का कार्य ऐसे ही करते रहें। मध्य प्रदेश में लगभग 99 फीसद कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना मृत्यु दर 1% से थोड़ी ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी स्वयं का मनोबल टूटने न दें तथा मरीजों का मनोबल बढ़ाएं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल आम जनों का सहारा बन रहे हैं। यहां अच्छे से अच्छा इलाज मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन लाइन बिछाई जा रही है। प्रदेश में व्यापक पैमाने पर ऑक्सीजन के प्लांट लगाए

1210
Ranjan Prasad

Spread the word