March 22, 2026

पूर्व सांसद डॉ.खेलन राम जांगड़े का निधन

बिलासपुर 1 मई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. खेलनराम जांगड़े का निधन हो गया है। पहले मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक और फिर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे डॉ. खेलन राम जांगड़े बिलासपुर में नेहरू नगर में निवास करते थे। जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मंगला चौक के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

सहज, सरल, सौम्य स्वभाव के डॉक्टर खेलनराम जांगड़े उस पीढ़ी से आते थे जो अपनी नेकदिली और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। डॉक्टर जांगड़े मेरे निजी मित्र थे। उनका निधन समाज और मेरे लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। न्यूज़ एक्शन परिवार की ओर से सादर श्रद्धांजलि। सम्पादक, न्यूज़ एक्शन

1210
Ranjan Prasad

Spread the word