March 17, 2026

राजधानी सहित प्रदेश में एक हफ्ता लॉक डाउन बढ़ने की अटकलें.. बाजार खुलने की मिल सकती है छूट

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में एक सप्ताह का लॉकडाउन फिर से बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। रायपुर, दुर्ग व राजनांदगाव सहित प्रदेश के हॉटस्पॉट शहरों में लॉकडाउन से ही रिकव्हरी रेट में सुधार हुआ है। इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है अभी लॉकडाउन खोलने का सही समय नहीं है।

वहीं चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का पीक आया है या आने वाला है यह अभी बता पाना संभव नहीं है। प्रदेश के लोगों को अभी लॉकडाउन का पालन कराना ही सहीं रहेगा। अचानक बाजारों को पूरी तरह से खोल देना सहीं नहीं रहेगा। इससे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं।

खबर है कि 6 मई से लगने वाले लॉकडाउन में कुछ रियायतों को शामिल किया जा सकता है। जिसमें शहर के बाजारों को 2 बजे तक खोला जा सकता है। किराना, फल, सब्जी, दूध सहित पेट्रोल पंप व मेडिकल को बंद से अलग रखा जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word