March 26, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता बद्रीधर दीवान का निधन

बिलासपुर 5 मई। शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का निधन हो गया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष 92 वर्ष के थे। बताया जा रहा है वे लंबे समय से अस्वस्थ थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, मध्य-प्रदेश राज्य परिवहन के पूर्व उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और सीपत–बेलतरा के पूर्व विधायक, भाजपा के आधार स्तम्भ बद्रीधर दीवान का 04 मई को शाम 7.30 बजे शहर के निजी अस्पताल में निधन हो गया ।

बता दें कि बद्रीधर दीवान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष थे और वे पांच बार लगातार बेलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।

अंतिम संस्कार 05 मई को सुबह 9.00 बजे उनके निज निवास किलावार्ड जूना बिलासपुर से अंतिम यात्रा सरकंडा मुक्ति धाम के लिए निकलेगी ,जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word