March 20, 2026

कोरबा में आज मिले 886 नए संक्रमित, 3 की मौत

कोरबा 06 मई। कोरबा जिले में आज 886 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 524 पुरुष और 362 महिलाएँ हैं। आज करतला में 110, कटघोरा ग्रामीण में 62, कटघोरा शहर में 218, कोरबा ग्रामीण में 110, कोरबा शहर में 241, पाली में 71 व पोड़ी उपरोड़ा में 74 संक्रमितों की पहचान हुई है।

जिले में आज तीन मरीजों का निधन

कोरबा जिले मे पिछले चौबीस घंटो में तीन कोरोना संक्रमितो का निधन हुआ है। आज स्याहमुड़ी कोविड अस्पताल में एक, ईएसआईसी कोविड अस्पताल में एक और बालाजी कोविड अस्पताल में एक मरीज़ की ईलाज के दौरान मौत हुई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word