March 25, 2026

पुडुचेरी प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने एन रंगासामी

■ एआईएनआरसी और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी

पुडुचेरी 7 मई: केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के चौथी बार मुख्यमंत्री एन.रंगासामी बन गये हैं
ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के मुखिया रंगासामी को आज उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राजनिवास में एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। एन रंगासामी पुडुचेरी की राजनीति के जाने पहचाने चेहरे हैं। इससे पहले वो तीन बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पुडुचेरी में एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है।
30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में मुख्यमंत्री समेत छह मंत्री हो सकते हैं। पुडुचेरी में इस बार एक उपमुख्यमंत्री बनाने की भी बात की जा रही है। ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब पुडुचेरी में एक उपमुख्यमंत्री होगा।
एन रंगासामी ने आज अकेले ही शपथ ली है। फिलहाल किसी ने मंत्रीपद की शपथ नहीं ली है। अगले कुछ दिन में पुडुचेरी में मंत्री शपथ ले सकते हैं.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word