March 17, 2026

CORONA UPDATE : कोरबा में आज मिले 795 संक्रमित, 4 की मौत

कोरबा 07 मई। कोरबा जिले में आज 795 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 448 पुरुष और 347 महिलाएँ हैं। आज करतला में 113, कटघोरा ग्रामीण में 27, कटघोरा शहर में 213, कोरबा ग्रामीण में 77, कोरबा शहर में 228, पाली में 86 व पोड़ी उपरोड़ा में 51 संक्रमितों की पहचान हुई है।

जिले में आज 4 मरीजों का निधन

कोरबा जिले में आज 4 कोविड मरीजों का दुखद निधन हो गया। आज स्याहमूडी कोविड अस्पताल में दो, बालाजी कोविड अस्पताल में एक और एनकेएच में एक कोरोना मरीज ने ईलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word