March 23, 2026

कोरबा में आज मिले 471 संक्रमित, 10 की मौत

कोरबा 14 मई। कोरबा जिले में आज 471 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 273 पुरुष और 198 महिलाएँ हैं। आज करतला में 56, कटघोरा ग्रामीण में 14, कटघोरा शहर में 103, कोरबा ग्रामीण में 57, कोरबा शहर में 158, पाली में 41 व पोड़ी उपरोड़ा में 42 संक्रमितों की पहचान हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में जिले के दस कोरोना संक्रमितो का निधन

आज जिले में 10 कोरोना संक्रमितों का निधन हो गया। मृतकों में साठ वर्ष से अधिक उम्र के तीन बुजुर्ग शामिल हैं। आज कोरोना से मरने वालों में तीन महिला और सात पुरुष मरीज़ हैं। आज बालाजी कोविड अस्पताल में तीन और स्याहमूडी कोविड हॉस्पिटल में दो, जीवन आशा हॉस्पिटल में दो, ईएसआईसी कोविड अस्पताल में दो और सृष्टि अस्पताल में एक कोविड मरीज़ का आकस्मिक निधन हो गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word