March 26, 2026

कोरबा 17 मई। कोरबा जिले में आज 472 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 281 पुरुष और 191 महिलाएँ हैं। आज करतला में 77, कटघोरा ग्रामीण में 53, कटघोरा शहर में 59, कोरबा ग्रामीण में 36, कोरबा शहर में 105, पाली में 97 व पोड़ी उपरोड़ा में 45 संक्रमितों की पहचान हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में जिले के छह कोरोना संक्रमितो का निधन

आज जिले के 6 कोरोना संक्रमितों का निधन हो गया। मृतकों में साठ वर्ष से अधिक उम्र के पाँच बुजुर्ग शामिल हैं। आज कोरोना से मरने वालों में पाँच पुरुष एक महिला मरीज़ है। आज स्याहमूडी कोविड हॉस्पिटल में तीन, एनकेएच कोविड अस्पताल में एक, बालाजी अस्पताल में एक और जिला अस्पताल में एक कोविड मरीज़ का आकस्मिक निधन हो गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word