April 11, 2026

कोरबा 18 मई। कोरबा जिले में आज 354 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 204 पुरुष और 150 महिलाएँ हैं। आज करतला में 41, कटघोरा ग्रामीण में 33, कटघोरा शहर में 39, कोरबा ग्रामीण में 48, कोरबा शहर में 94, पाली में 59 व पोड़ी उपरोड़ा में 40 संक्रमितों की पहचान हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में जिले के छह कोरोना संक्रमितो का निधन

जिले में आज 6 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। कोरोना से मरने वालों में 04 पुरुष 02 महिला मरीज़ हैं। आज स्याहमूडी कोविड हॉस्पिटल में दो, सृष्टि कोविड अस्पताल में एक, बालको कोविड अस्पताल में एक और ईएसआईसी कोविड अस्पताल में दो कोविड मरीजों का आकस्मिक निधन हो गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word