जनसंघ के संस्थापक सदस्य महेश शर्मा का निधन, सर्वत्र शोक

कोरबा 23 मई। जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे  तिलकेजा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता महेश प्रसाद शर्मा 83 का शनिवार की रात्रि 10 बजे निधन हो गया। उनका निधन गांव और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्वर्गीय शर्मा 25 वर्षों तक ग्राम पंचायत के सरपंच रहे। इसके अलावे पांच वर्ष तक जनपद सदस्य भी रहे।

रामपुर क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर उनकी अंत्येष्ठि में शामिल हुए। उन्होनें स्वर्गीय शर्मा के निधन को भाजपा और रामपुर तिलकेजा विधानसभा के नागरिकों के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word