March 20, 2026

मेधावी छात्र को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खास उपहार भेजा

कोरबा 24 मई। एकलव्य स्कूल छुरी के मेधावी छात्र राजेंद्र प्रसाद कंवर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खास उपहार भेजा है। शिक्षा सत्र 2018.19 में दसवीं बोर्ड की परीक्षा में राजेंद्र ने मेरिट अंक हासिल कर राज्य की प्रावीण्य सूची में दसवां प्राप्त किया था। उन्हें लेपटाप के लिए शासन की ओर से भेजी गई डेढ़ लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। वर्तमान में राजेंद्र एकलव्य छुरी में ही कक्षा 12वीं में अध्ययनरत हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के प्रतिभावान छात्र राजेंद्र प्रसाद कंवर ने दो वर्ष पूर्व आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद कोरोनाकाल की मुश्किलों के चलते उन्हें पुरस्कृत करने की प्रक्रिया कुछ विलंब हो गई। देर आए दुरस्त आए की तर्ज पर प्रदेश शासन की ओर से ऐसे होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पुरस्कृत करते हुए यह राशि प्रदान की है। कलेक्टर किरण कौशलए जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार पांडेय व आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एसके वाहने की उपस्थिति में राजेंद्र को प्रमाणपत्र और स्वर्ण पदक साथ में एक लाख पचास हजार ;लैप टाप सहितद्ध की पुरस्कार राशि सीधे बैंक खाते में प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

एकलव्य छुरीकला के छात्र राजेंद्र की इस उपलब्धि पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एसके वाहने ने खुशी जाहिर की और प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। वाहने ने अपने चैबर में छात्र को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। होनहार छात्र राजेंद्र ने बताया कि उसकी इस सफलता के लिए माता.पिता का आशीवार्दए उनके गुरूजनों का सतत मार्गदर्शन और विशेषकर एकलव्य छुरीकला के प्राचार्य जीआर राजपूत का प्रोत्साहन सबसे महत्वपूर्ण रहा। राजेंद्र को शासन की ओर से गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word