March 17, 2026

संक्रमण की रफ्तार कम, मगर सड़कें दिखी पूरी तरह वीरान

कोरबा 30 मई। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ अनलॉक की प्रक्रिया की दिशा में कदम बढ़ चुके है। लेकिन रविवार को कम्पलीट लॉकडाउन का नियम जारी है। आज इसका असर साफ नजर आया। मेडिकल और पेट्रो सर्विस को छोड़ सभी व्यवसाय बंद रहा। सडक़ों पर सन्नाटा की स्थिति रही।

31 मई के बाद सब कुछ सामान्य होने के संकेत मिले है। इसमें भी नियम शर्तों को प्रभावी रखा जाना है। इसके साथ व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित किया जा सकेगा। इससे पूर्व इस महीने के रविवार को कम्पलीट लॉकडाउन की व्यवस्था की गई है। 25 मई से जारी नवतपा के 5 दिन यास तुफान के चक्कर में यूं ही गुजर गए। आज 6वें दिन लोगों ने गर्मी का एहसास किया। सडक़ों पर लगभग वीरानी दिखी। कम्पलीट लॉकडाउन भी इसका एक कारण था। प्रशासन ने 6 दिनों में दुकानों को खोलने के निर्देश दिये है। रविवार को जरूरी सेवाओं के लिए छूट दी गई है। कुछ जगह चोरी-छूपे दुकानें खुलने की खबर है

1210
Ranjan Prasad

Spread the word