March 17, 2026

आपस में दो बाइक टकराई, दो घायल

कोरबा 31 मई। आज सुबह मुख्य मार्ग पर दो बाईक आपस में टकरा गई। इस घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। 108 संजीवनी एक्सप्रेस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बालको मुख्य मार्ग पर लालघाट के पास यह हादसा हुआ। क्षेत्र में आवाजाही के दौरान दो बाईक आपस में भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाईक का चालक शराब के नशे में था। उसकी पत्नी कुछ दिनों से बीमार है और उसका उपचार बालको के अस्पताल में चल रहा है। ब्लड की कमी होने की शिकायत ज्ञात होने पर चिकित्सालय प्रबंधन ने परिजनों को जरूरी व्यवस्था करने को कहा था। इसी सिलसिले में उसका पति बाहर निकला हुआ था। काम कितना गंभीर है, शायद इस बारे में संबंधित व्यक्ति पूरी ज्मिेदारी से ध्यान नहीं दे रहा था। उसके नशे में होने के चक्कर में यह हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने घटना में घायल दोनों लोगों की सुध ली और नेशनल ए्बुलेंस सर्विस को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया जाना संभव हो सका

1210
Ranjan Prasad

Spread the word