March 17, 2026

कौशिल्या खुराना को मिला साहित्य व शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान

कोरबा 31 मई। विद्यालय में छात्र-छात्राओं में शैक्षणिक अभिरूचि उत्पन्न करने के लिए नवाचारी, कलात्मक व चित्रात्मक प्रस्तुती के साथ अध्यायपन करने में महत्वपूर्ण योगदान व उपलब्धियों को देखते हुए मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा की व्याख्याता कौशिल्या खुराना को साहित्य शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाण्डेय ने बताया कि संगठन के तत्वाधान में 22 मई 2021 को वार्षिक अधिवेशन ऑनलाईन सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। पूनम दुबे के द्वारा मां सरस्वती वंदना और आशा पाण्डेय के द्वारा छग राज्य गीत की प्रस्तुती के साथ प्रारंभ किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में किये गये कार्यों के आधार पर चयन समिति के द्वारा छग की प्राथमिकता साथ उत्कृष्ट व समाज में प्रेरणा प्रदान करने वालों के नामों की घोषणा कर सम्मान किया गया। इसमें व्याख्याता कौशिल्या खुराना भी शामिल थी। श्रीमती खुराना वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा में व्याख्याता हिन्दी के पद पर पदस्थ है। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक अभिरूचि भी रखती है। कई राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मंचों में उत्कृष्ट सम्मान को पा चुकी है एवं कई सामाजिक संगठनों में प्रदेश स्तर की कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रहती है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word